Wednesday, July 6, 2016

अपनाएं फेसबुक के ये 5 फीचर्स

फेसबुक का 24 घंटे इस्तेमाल करने वाले भी नहीं जानते होंगे कि इसमें कितने फीचर्स छुपे हुए हैं. इसके मैसेंजर्स में दोस्तों से चैट करने की सुविधा के अलावा भी कई ऐसे फीचर्स हैं जो बड़े ही काम के हैं.
1- इसमें एक फीचर्स है Send GIF videos इसमें आप 15 सेंकेंड का तक वीडियो भेज सकते हैं. इसके लिए मोबाइल ऐप पर जाना होगा फिर कैमरा बटन पर टैप कर वीडियो के मिडिल सर्किल को होल्ड करें. फिर दोस्तों को टेक्सट भेजने के बजाए भेज दें वीडियो.
2- Send someone your location नाम के इस फीचर बड़ा ही काम का है. अगर किसी परेशानी में फंस गए हैं तो अपने दोस्तों को इसमें अपनी लोकेशन बता सकते हैं.
3- Drawing over photos, इस फीचर से फोन में सेव किसी भी फोटो को खुद भी कुछ कलाकारी कर सकते हैं. मतलब ड्राइंग कर सकते हैं.
4- Shower someone you love- इस फीचर से आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं. इसमें कई ऐसी इमोजी हैं जिससे आप भवनाओं का इजहार कर सकते हैं.
5- Bots- इस फीचर से आप किसी को देने के लिए फूल या फिर खाना ऑर्डर कर सकते हैं. इसके अलावा भारत में उबर कैब भी बुक कर सकते हैं. इसमें बाइबिल भी पढ़ने की सुविधा दी गई है.

No comments:

Post a Comment